पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर। हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा सेकुलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी को डीजल ऑटो चालक संघ का पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष चुना गया है। झारखंड प्रदेश सीएनजी डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सांगठनिक मजबूती के लिए आशुतोष कुमार तिवारी को दायित्व दिया गया है। पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे की अध्यक्षता में प्रदेश महासचिव राकेश सिंह ने आशुतोष कुमार तिवारी को महासंघ की सदस्यता दी। मुकेश कुमार पाठक को पलामू प्रमंडलीय महासचिव पद के लिए मनोनीत किया गया। ऑटो चालकों ने नव मनोनीत पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आशुतोष कुमार तिवारी एवं मुकेश कुमार पाठक ने कहा कि गरीब पीड़ित शोषित ऑटो चालकों के हक एवं अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे है। मौके पर यासीन अंसारी, अनवर अंसारी, विवेक क...