प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 9 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। राजस्व संग्रह अमीन संघ की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों का चयन करने के लिए रविवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय अधिवेशन में आशुतोष कुमार सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार श्रीवास्तव को जिलामंत्री चुना गया। सदर तहसील में आयोजित एक दिवसीय अधिवेशन में चुनाव पर्यवेक्षक करूणेश प्रताप सिंह और चुनाव अधिकारी राम कुमार सरोज,राजेन्द्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें सौरभ कुमार रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमाशंकर सिंह उपाध्यक्ष, आनंद कुमार कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्र आय-व्यय निरीक्षक, रामेन्द्र प्रसाद तिवारी संगठन मंत्री, प्रवीण कुमार सरोज संयुक्त मंत्री, संदीप कुमार पांडेय प्रचार मंत्री,अनिल कुमार यादव सास्कृतिक मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को एसड...