प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष की कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुई बोर्ड की प्रथम बैठक में किया गया। जिसमें संतोष भगवन प्रशासक, आशुतोष त्रिपाठी अध्यक्ष, आरबी सिंह सचिव, अशोक प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष व डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव सर्विस चेयर पर्सन मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी में कुल 26 सदस्यों को नामित करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में निर्वतमान अध्यक्ष लायन संतोष भगवन ने वर्ष 2024-25 में क्लब का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। फिर 2025-26 की कार्य योजना पर विचार विमर्श हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...