अल्मोड़ा, दिसम्बर 23 -- ऊंचावाहन (मासी) निवासी आशी मेहरा ने अंडर-12 आयु वर्ग जू-जित्सु नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी में हुई प्रतियोगिता में आशी ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर स्वर्ण अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर पिता उमराव सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान शंकर सिंह बिष्ट, ऊंचावाहन युवा ग्राम विकास समिति अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...