रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड में झारखंड के एक युवा के कार्यों की तारीफ जरूर की, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि इस युवा के प्रयास में केंद्र सरकार का सहयोग कितना रहा। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि झारखंड के आशीष साहू ने राज्य सरकार के प्रयास से युवाओं को एक संदेश देने का काम किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उसके कार्यों की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि भाजपा के शासनकाल में कितने उद्योग धंधे बंद हुए। अब झारखंड सरकार के प्रयास से युवाओं की तकदीर और तस्वीर बदलने की कोशिश की जा रही है। मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देशभर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.