हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- कोटाबाग। आशीष मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल बैलपोखरा में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने वन्दे मातरम का सामूहिक गान किया। छात्र-छात्राओं ने संविधान विषय पर विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक तारादत्त सत्यवली ने संविधान की ओर से प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ज्योति, पायल, गरिमा, हर्षिता, सिमरन, आशीष आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.