कोडरमा, फरवरी 2 -- डोमचांच। डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी सेविका मालिन बिरहोरनी, सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन राम, समाजसेवी दामोदर पांडेय ने किया। इस अवसर पर शिक्षक रतन कुमार साहू ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा 2026 में 450 अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...