मुंगेर, फरवरी 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल पार्वती नगर, तारापुर में शुक्रवार को आशीर्वाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित करना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा नियमित उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अमृता चौधरी ने कहा कि विद्यालय परिवार आप सभी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण पर गर्व करता है। आपकी यह उपलब्धि केवल आपकी नहीं है, बल्कि इसमें आपके शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के विश्वास की भी अहम भूमिका है। उन्होंने छात्रों को निरंत...