कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कांति देवी ने शनिवार को भव्य आशीर्वाद यात्रा निकालकर नगर पंचायत क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में उन्हें मतदाताओं का अपार समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आशीर्वाद यात्रा नगर पंचायत के कई मोहल्लों से होते हुए गांधी चौक, कोडरमा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जगह-जगह समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी से यात्रा का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.