कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर कस्बे की एक महिला से आवास बेचने के नाम पर पड़ोसी ने छह लाख रुपये ले लिए। बाद में मकान दिया नहीं। रुपये मांगने पर अभद्रता अलग से की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल के रसूलपुर सुकवारा गांव की आराधना देवी ने बताया कि उसके पति रामू कुशवाहा की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह अपने मायके दारानगर में रहती है। पीड़िता की मानें तो उसके पास खुद का मकान नहीं है। घर खरीदने के लिए दारानगर के ही रहने वाले मोतीलाल पुत्र मैकूलाल से बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वह सिराथू में नया मकान बनवा रहा है। इसलिए, दारानगर वाला घर बेचेगा। यही घर बेचने के नाम पर आरोपी ने करीब पांच महीने पहले पीड़िता से छह लाख रुपये ले लिए। पहले तो वह मकान खाली करने में आनाकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.