मुरादाबाद, मार्च 16 -- आशियाना कॉलोनी में अंबेडकर पार्क के पास नालियों की साफ-सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे कालोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। नगर आयुक्त से मिलने वालों में विनोद शर्मा, अजीत सिंह, परवेश कुमार, संजय सतसंगी, अनुज वीर सिंह, शोभारानी, अजय पाल सिंह, इंद्रसेन, कांति देवी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.