लखनऊ, अप्रैल 19 -- आशियाना स्थित वनस्थली पार्क को संवारने की कोशिश तेज हो गई है। यहां थीमेटिक फैंटसी पार्क बनाया जाएगा। यहां इंटरेक्टिव पेड़ लगाया जाएगा जो आपके सवालों का जवाब देगा। चलते फिरते ड्रैगन, ऐरावत, वेयर वूल्फ और फीनिक्स के लाइव मॉडल यहां आने वालों को रोमांचित करेंगे। कमिश्नर रोशन जैकब के समक्ष शनिवार को एलडीए की ओर से थीमेटिक पार्क का प्रेजेंटेशन दिया गया। कमिश्नर शिविर कार्यालय में शहर को सजाने और संवारने के संबंध में हुई बैठक में यह एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस बारे में विस्तार से बताया। उनके अनुसार आशियाना, सेक्टर-के में करीब 11 एकड़ क्षेत्रफल में वनस्थली पार्क बना है। यूपी दर्शन, हार्मोनी पार्क व जुरासिक पार्क की तरह वनस्थली को भी थीमेटिक फैंटसी पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पार्क में आर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.