लखनऊ, दिसम्बर 23 -- बारा बिरवा की मंगलबाजार बंगला बाजार पुल की ओर शिफ्ट करने से लगा जाम नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने नहीं किया सर्वे, सड़कें बनीं बाजार लखनऊ। प्रमुख संवाददाता बिना किसी सर्वे, ट्रायल या यातायात परीक्षण के मंगल बाजार को बंगला बाजार पुल की तरफ शिफ्ट करना प्रशासन के लिए एक तुगलकी फैसले से कम नहीं साबित हुआ। इस फैसले ने आशियाना, बंगला बाजार, मानसरोवर और कानपुर रोड पूरे इलाके को जाम में झोंक दिया। दोपहर बाद हालात इतने बदतर हो गए कि जहां कभी जाम का नामोनिशान नहीं होता था, वहां लोग घंटों फंसे रहे। दोपहर से ही जाम का तांडव, हर रास्ता ठप दोपहर बाद बंगला बाजार कांशीराम स्मारक चौराहे से लेकर पकरी पुल तक भीषण जाम लग गया। एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, आशियाना क्षेत्र से बंगला बाजार और मानसरोवर जाने वाले वाहन रेंगते नजर आए। हालात ऐसे...