गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक आशिमा बराड़ को गुरुग्राम तथा रोहतक मंडलायुक्त फूल चंद मीणा को नूंह जिले का प्रभारी नियुक्त किया। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारी 25 करोड़ रुपये और इससे अधिक लागत की परियोजनाओं, अपराध और जघन्य अपराध की घटनाओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए और 19 के अंतर्गत मंजूरी के संदर्भ में सतर्कता मामलों की समीक्षा करेंगे। सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान अनुसार सेवा वितरण तंत्र की प्रभावकारिता एवं कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों की कार्यप्रणाली के मापदंडों, डीईटीसी के समक्ष करों, जीएसटी आदि के संबंध में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा उपायुक्त और पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.