आगरा, मई 23 -- अछनेरा के गांव नानऊ में 13 मई की रात 33 वर्षीय दीपा की हत्या उसके आशिक राजन ने की थी। दूसरे युवकों से बातचीत करने पर उसका महिला से विवाद हुआ था। हत्या से पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। महिला ने आंख पर घूंसा मारकर आशिक को जख्मी कर दिया था। रस्सी से गला घोंटकर हत्या के बाद आरोपित ने शव भूसे के घेर के पास लकड़ियों के नीचे छुपा दिया था। हत्याकांड के दूसरे दिन फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपित आशिक को जेल भेज दिया। 13 मई को लापता दीपा का शव 19 मई की सुबह घर से 200 मीटर दूर भूसे के घेर के पास छिपा हुआ मिला था। शव अर्धनग्न अवस्था में था। साड़ी से महिला के हाथ बंधे हुए थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला घोंटना आया था। दीपा के पति सूरजपाल ने गांव के राजन पर शक जताया था। र...