संवाददाता, दिसम्बर 10 -- यूपी में बरेली के सेंथल में प्रेमिका नगमा ने ही पति शानू अली के साथ मिलकर प्रेमी मुकेश की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी 22 वर्षीय मुकेश का शव पांच दिसंबर की सुबह श्मशान भूमि के पास गेहूं के खेत में मिला था। वह मेला जाने की बात कहकर एक दिन पहले घर से निकला था, इसके बाद लापता हो गया था। मुकेश के भाई रूपकिशोरी ने उसकी प्रेमिका नगमा, उसके पति शानू अली समेत छह लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। मंगलवार को पुलिस ने नगमा और शानू अली निवासी टांडा सादात को जादोपुर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शानू ने पुलिस को बताया कि ...