मुरादाबाद, जनवरी 16 -- महिला आशा वर्कर से दोस्ती कर रामपुर के टांडा निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। बाद में नौकरी लगवाने के नाम पर भी आरोपी ने पीड़िता से करीब 3.85 लाख रुपये लेकर हड़प लिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। जहां से आदेश होने के बाद मूंढापांडे पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हसन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला आशा वर्कर ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गर्भवती महिलाओं को लेकर वह अक्सर मूंढापांडे सीएचसी पर जाती है। वहीं उसकी जान पहचान रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव परसुपुरा निवासी मोहम्मद हसन से हो गई। पीड़िता के अनुसार मोहम्मद हसन ने उससे कहा कि वह श्रम विभाग में लोगों की लड़कियो की शादी के ल...