बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आशाओं ने कहा कि उनके विभिन्न तरीके के कार्यों में 99 फीसदी कार्यों की कोई प्रोत्साहन राशि अदा नहीं की जाती है। आधार प्रोत्साहन राशि का भी कभी नियमित भुगतान नहीं किया गया है। राज्य वित्त से मिलने वाली राशियों का भुगतान भी कई महीने से बकाया है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर भुगतान जल्द करने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...