उन्नाव, दिसम्बर 15 -- शुक्लागंज। सोमवार से शुरू हुए डोर-टू-डोर पल्स पोलियो अभियान पर पहले ही दिन आशा वर्कर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल का गंभीर असर पड़ा है। नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का अभियान ठंडा पड़ गया, जिससे पहले दिन अनुमानित लक्ष्य से विभाग बुरी तरह पिछड़ गया है। यूपी आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर आशा बहुएं सोमवार से हड़ताल पर चली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नगर क्षेत्र में पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चन्द्रा के निर्देशन में 55 टीमें लगाई थीं। हालांकि, हड़ताल के चलते ड्यूटी पर लगाई गई 55 आशा वर्कर्स में से कोई भी काम पर नहीं पहुंची। अभियान में बाधा आते देख स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के माथे पर बल पड़ गए। मामले की जानकारी तत्काल सीएमओ को दी गई, जिन्होंने अनुपस्थित लोगों की रिपोर्ट मुख्य...