कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। डीएम ऑफिस में गुरुवार को सैकड़ों आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गईं। कलेक्ट्रेट गेट पर सड़क में बैठी आशा वर्करों ने एक घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एडीएम सिटी को लौटाने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देने के लिए आशा वर्कर अड़ गई। आखिरकार डीएम ने ज्ञापन लिया। उन्होंने अपने वेतन बढ़ाकर 15 से 20 हजार रुपये किए जाने की मांग रखी। आशा वर्कर धूप, बरसात और कड़ाके की ठंड में लगातार काम करती हैं। कई आशा ने बताया कि उन्हें 6 से 7 महीने से वेतन नहीं मिला। मांग की कि तत्काल वेतन भुगतान किया जाए। आशाओं को स्थायी किया जाए। डीएम ने उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया। आशा वर्करों ने कहा कि टुकड़ों में भुगतान किया जाता है, वह भी पूरा नहीं मिलता। ज्योति ने कहा कि घर या खुद की तबीयत खराब होने पर अधिकारिय...