फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा बहुएं सीएमओ के खिलाफ मुखर दिखीं। उन्होंने सीएमओ के स्थानांतरण की मांग डीएम से की। इसके साथ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आशा बहुओं का विभिन्न मांगों को लेकर 15 दिसंबर से सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। तीन दिन पहले आशा बहुएं कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने गई थीं। इस दौरान सीएमओ व आशा बहुओं के बीच नोकझोंक हो गई थी। आशा बहुओं ने सीएमओ पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया था। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने सीएमओ के खिलाफ आवाज उठाई। आशा बहुओं की मांग थी कि सीएमओ आए दिन हम लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। ज्ञापन देने के दौरान भी सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.