जौनपुर, फरवरी 20 -- बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दो दर्जन आशा बहुओं ने शुक्रवार को एसडीएम योगिता सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि एक गांव का युवक उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि मरगूपुर गांव निवासी युवक एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देता है। आशा बहुओं ने कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...