गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर। मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल में आशा बहुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अस्पताल के बाहर आशा प्रवेश वर्जित लिख दिया गया है। इसको लेकर आशा बहुओं में आक्रोश है। आज बहुओं ने मिश्र बाजार में बैठक कर इसपर अपना विरोध दर्ज कराया और आगे की रणनीति तय की। आशा कार्यकर्ती संघ की जिलाध्यक्ष रेनू राज ने बताया कि दलालों के सक्रिय होने की वजह से उनको अस्पताल में जाने से रोका जा रहा है। ये उनके सम्मान का हनन है और इसको लेकर संगठन जल्द ही जिलाधिकारी से मिलेगा। इसका समाधान नहीं निकाला गया तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...