मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। सरकार के निर्देश के बाद भी जिले में आशा कार्यकर्ताओं को हेपेटाइटिस बी से बचाव का टीका नहीं लगा। स्वास्थ्य विभाग ने 8 सितंबर को ही मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों को इसका निर्देश दिया था। टीका नहीं लगाने पर सीएस डॉ अजय कुमार ने फिर सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश पत्र भेजा है। कहा है कि वह जल्द से जल्द जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से टीके का उठाव कर आशा कार्यकर्ताओं को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...