प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 12 -- कुंडा, संवाददाता। सीएचसी में सेवारत आशा कार्यकत्री के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने आशा कार्यकत्री के घर जाकर उसको आर्थिक मदद दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में सेवारत सुजौली गांव की आशा कार्यकत्री गीता पटेल के पति सुधीर पटेल की कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। एक नवंबर को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत के बाद आर्थिक रुप से परेशान गीता पूरी तरह टूट गई। उसके तीन बेटियों की शिक्षा, पालन पोषण कैसे हो इसको लेकर परेशान रही। मदद के लिए बुधवार शाम सीएचसी के बीसीपीएम आशीष दुबे सहयोगियों के साथ आशा कार्यकत्री के घर पहुंचे। पीड़ित गीता पटेल को 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने आगे भी मदद करने और हर सहयोगी के सुख दुख में शामिल होने का भरोसा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.