लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- जिले में मलेरिया पर रोक लगाने को नया तरीका अपनाने की तैयारी है। इसमें गांव स्तर पर मौजूद आशाएं मलेरिया लक्षण वाले मरीजों की जांच किट से करेगी। मलेरिया की पुष्टि होने पर समय रहते इलाज मिल सकेगा। मलेरिया मच्छर के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी है। इसमें मरीज को तेज बुखार के साथ सर्दी लगना आम लक्षण होता है। उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2030 तक राज्य को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर आशा, आशा संगिनी, एएनएम तथा बीएचडब्ल्यू का संवर्द्धन सभी ब्लॉकों में रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षक तथा ब्लॉक स्तर पर एआरओ और बीसीपीएम मले...