रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रामपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में मंगलवार को 'आशा सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके सशक्तिकरण और समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आशा कार्यकर्ता धरातल पर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार उनकी समस्याओं के समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल से लेकर सामान्य दिनों तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में आशाओं की भूमिका अत...