बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- आशा कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में एक आशा कार्यकर्ता की मौत अचानक हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। मृतका की पहचान विजय पासवान की पत्नी पचोला देवी के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि पचोला देवी गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरियरी पहुंचाकर वापस घर लौटी थीं। घर लौटने के बाद उसे अचानक तेज ठंड लगने लगी और एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ थी। लेकिन, ठंड के कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.