लखीसराय, जुलाई 28 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से प्रखंड आशा संघ के सदस्यों ने सरकार से वेतन निर्धारण कराने की मांग की। समारोह के समापन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि उनके वेतन का निर्धारण नहीं किया गया। वे बहुत परेशानी का सामना कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य के बदले उन्हें राशि दी जाती हे। उप मुख्यमंत्री ने संघ के सदस्यों को अपनी समस्याओं के बारे में बाद में जानकारी देने के लिए कहा है। दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में बुलाने के बाद उनको पेयजल आदि में कठिनाई हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.