समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- रोसड़ा। आगामी 14 दिसंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व बीएमसी मुकेश वर्मा और बीसीएम मोहम्मद नौसेर आलम ने संयुक्त रूप से किया। रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय, रेलवे स्टेशन होते हुए अनुमंडलीय अस्पताल परिसर तक निकाली गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, कोई भी बच्चा छूट गया, सुरक्षा चक्र टूट गया जैसे जागरुकता से भरे नारे लगाए। बीसीएम ने बताया कि करीब 14 माह बाद पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लिए आशा एवं स्वास्थ्यकर्मी अभिया...