मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय और बढ़ते कार्यभार के विरोध में शनिवार को अस्पताल परिसर में धरना दिया। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष ऊषा देवी ने बताया कि, 12 फरवरी को जिले की सभी आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जुन-जुलाई माह से अबतक आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिला है। सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले 5000 रुपये मासिक मानदेय और बकाया भुगतान का वादा किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। मानदेय नहीं मिलने से कई आशा कार्यकर्ताओं के परिवारों के सामने आर्थिक संकट और भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्ता...