आगरा, फरवरी 9 -- जनपद के स्वास्थ्य विभाग में तैनात शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। आपकी आवाज सामाजिक संगठन के बैनरतले सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल को सौंपा और उनकी मांगों को प्रदेश व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की। इस दौरान शिल्पी, राजकुमारी, ममता कश्यप, संघमित्रा, सीमा, सेवा, नवलेश, लक्ष्मी, सूफिया, हिमांशु समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.