कटिहार, दिसम्बर 7 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में शनिवार को प्रभारी डॉक्टर अभिनंदन कुमार की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी कार्यों कि समीक्षा की गई तथा संचालित कार्यक्रमो को शतप्रतिशत सफलता हेतु विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गये। जिसमे आशा द्वारा भाव्या पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रवृष्ठि, परिवार नियोजन पखवाड़ा में पुरुष नसबंदी करवाना तथा सर्वे एवं ड्यूलिस्ट का अद्तन कर टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस बैठक मे डॉ. सृष्टि, बीसीएम प्रमोद कुमार, आशा कार्यकर्ता प्रीति देवी,प्रमिला देवी, आशा रानी गुप्ता के अलावे दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.