मोतिहारी, जनवरी 20 -- तेतरिया। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आशा को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने कहा कि मच्छर के काटने से फाइलेरिया होता है। इससे बचाने के लिए लोगों को मच्छर दानी लगाकर सोने के लिए जागरूक करे। फाइलेरिया की दवा खिलाने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिला,दो साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को दवा नहीं खिलाये ‌। मौके पर बीएचएम सतीश कुमार शाही,बीसीएम सत्येन्द्र कुमार यादव,भीबीडीएस कुमार शरद रत्न,आशा फसलेटर कबिता कुमारी सहित सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...