प्रयागराज, मार्च 18 -- ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) से संबद्ध उप्र आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एक्टू के जिला सचिव देवानंद ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों की समस्याओं पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि देने में भी वसूली की जाती है। बेनामी खातों में धनराशि भेज दी जाती है। पीलीभीत में वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। मुरादाबाद में आशा कार्यकत्रियों के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक्टू के प्रदेश सचिव अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.