गंगापार, जनवरी 2 -- आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जुटीं आशा बहुओं ने फूलपुर तहसील में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में फूलपुर शाखा से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों ने फूलपुर तहसील में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही आशा बहुओं का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर काम कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया गया है और न ही मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के इस दौर में बेहद कम प्रोत्साहन राशि में काम करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें मानदेय के बजाय नियमित वेतन, स्वास्थ्य बीमा, भविष्य निधि, दुर्घटना बीमा, और लंबित प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। साथ ही कोरोना काल और अन्य विशेष अभ...