पीलीभीत, मार्च 7 -- प्रदर्शन कर बजट की प्रतियां जलाने के मामले में आशाओं पर दर्ज मुकदमा रद्द कराने की मांग को लेकर भाकपा माले ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि आशाओं ने अपनी समस्या और मांग को लेकर आबाज उठाई लेकिन पुलिस ने उनपर केस दर्ज कर दिया जो गलत है। बतादें कि तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के प्रदेशस्तरीय आहवान पर पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी आशाओं ने मानदेय बढ़ाने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बजट में आशाओं के लिए न होने पर उन्होेंने एक सादे कागज पर बजट लिखकर प्रतियां जलाईं। पुलिस द्वारा अनुमति न देने का हवाला देते हुए यूनियन की जिलाध्यक्ष सहित अज्ञात पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसको लेकर गुरूवार को भाकपा माले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने एसडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.