रायबरेली, जनवरी 27 -- सरेनी, संवाददाता। लंबित पड़ी मांगों को लेकर क्षेत्र की आशा बहूओं ने मंगलवार को सीएचसी से रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्र से रैली का भ्रमण करने के बाद शहीद स्मारक पर सभा में बदली। मंगलवार को अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर गीता सिंह की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि आशा बहूओं को पंद्रह से बीस हजार तक मानदेय मिलना चाहिए। मानदेय का समय से भुगतान हो। आशाओं को राज कर्मचारी का दर्जा दिया जाए साथ ही सीएचसी में एक कमरा मुहैया कराया जाए, इसमें आशाएं रात गुजार सके। वहीं आशा बहूओं के द्वारा लगातार की जा रही मांगों के निस्तारण के बाद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इस मौके पर सरोज देवी, रेनू, मंजरी, पूनम, रेखा, ममता, सुमन देवी, मिथिलेश कुमारी, ममता सिंह आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...