उरई, फरवरी 20 -- उरई। शहर में सजा याफ्ता धर्मगुरु आशाराम बापू के पोस्टर लगाए जाने को लेकर विरोध तेज हो गया। सामाजिक महिला कार्यकर्तायो ने प्रदर्शन कर प्रशासन से पोस्टर हटाने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपती हुई दीपशिखा श्रीवास ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पोस्टर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने इसे नारी सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा जब एक व्यक्ति को न्यायालय द्वारा गंभीर यौन अपराध में दोषसिद्ध ठहराया जा चुका है तब सार्वजनिक महिमा मंडन अस्वीकार्य है। दीप शिखा श्रीवास ने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे अभियानों को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे दोषी व्यक्ति के पोस्टर सार्वजनिक स...