पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष एवं भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने पूरनपुर पहुंचकर आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आशाओं की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही आशाओं पर दर्ज मुकदमा वापस न होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही। आशाओं को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। बतादें कि चार मार्च को आशा वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यूनियन की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके माध्यम से आशाओं ने मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ कई मांगे उठाई थी। उन्होंने एक कागज पर बजट के कुछ बिंदु लिखकर जलाया था। इसपर पूरनपुर पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष सहित अज्ञात आशाओं पर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.