कन्नौज, जनवरी 13 -- कन्नौज,संवाददाता। विनोद दीक्षित परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर पिछले 29 दिनों से धरने पर बैठी आशा कार्यकर्त्रियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। आशा वर्करों से मिलने पहुंचीं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे भी उनके धरने को समाप्त नहीं करा सकीं। विधायक के आश्वासन के बावजूद आशा कार्यकर्त्रियां अपनी मांगों पर अडिग रहीं और धरना जारी रखने का ऐलान किया। हालांकि विधायक के कहने पर कोल्ड चेन का ताला खोल दिया गया। अब तो कार्यकर्त्रियां चूल्हा चौका भी धरना स्थल पर कर रही हैं। आशा कार्यकर्त्रियां लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। आठ दिनों से उन्होंने कोल्ड चेन पर भी ताला लगा रखा था, हालांकि विधायक के आश्वासन के बाद ताला खोल दिया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्त्रियों ने विधायक अर्चना पांडे को अपनी मांगों से स...