कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। महिला अस्पताल में कोल्डचैन में ताला डालकर पिछले तीन दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहीं आशाओं के आंदोलन को सपा ने भी समर्थन दिया है। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आशाओं को अपना समर्थनपत्र सौंपा। सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेशचंद्र पाल के नेतृत्व में सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल महिला अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने वहां पिछले तीन दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहीं आशाओं को अपना समर्थनपत्र सौंपते हुए कहा कि आशाओं की उचित मांगों का समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही सरकार से मांग करती हैं कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद फारुकी, सपा नेता ब्रजपाल शाक्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, कोल्डचैन में ताला डालकर प्रदर्शन कर रहीं आशाओं का धरना...