विकासनगर, मार्च 17 -- ब्लॉक चकराता के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर का घर पर नवजात शिशु देखभाल एवं छोटे बच्चों की गृह-आधारित देखभाल देने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटी कनासर में कराया गया। प्रशिक्षण में उपकेंद्र काण्डोई भरम, कोटी, सावड़ा क्षेत्र की आशाएं मौजूद रहीं। एनएचएम के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर राणा ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना, बाल रोगों और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। जिसमें नवजात शिशु के खतरे के लक्षणों की पहचान करना, प्रसव पश्चात खतरे के लक्षणों की पहचान कर उनको स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भेजने की जानकारी दी जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सेवाओं की जानकारी समुदाय तक पहुंचाने के लिए आशाओं को प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.