बागेश्वर, फरवरी 19 -- बागेश्वर। जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं को सुरक्षित प्रसव के बाद मिलने वाली 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि अब दो किस्तों में दी जाएगी। पहले यह राशि एकमुश्त मिलती थी। अब पहली किस्त प्रसव के बाद तथा दूसरी नवजात के टीकाकरण के बाद मिलेगी। साथ ही 31 मार्च तक लंबित भुगतान कर दिए जाने की बात कही गई है। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान को लेकर एनएचएम ने यह बड़ा निर्णय लिया है। निदेशक डॉ. रश्मि पंत ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे ब्लॉक स्तर पर एमओआईसी के माध्यम से आशाओं की बैठक कर लाभार्थियों के बैंक विवरण और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया समय से पूरी कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.