अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाली आशाओं की कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस पहल शुरू कर दी है। सीमित मानदेय के बावजूद दिन-रात सेवाएं दे रहीं आशा कार्यकर्ताओं को समय पर भुगतान, सम्मानजनक कार्य वातावरण और पारदर्शी कार्यप्रणाली उपलब्ध कराना अब प्राथमिकता में शामिल किया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, नवजात शिशु देखभाल और सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जननी सुरक्षा योजना व आरसीएच कार्यक्रम के सफल संचालन में भी उनका बड़ा योगदान रहता है। हालांकि, लंबे समय से भुगतान में देरी, प्रक्रियागत जटिलताओ...