काशीपुर, फरवरी 7 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की बाजपुर ब्लॉक कमेटी ने 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर हुंकार भर दी है। शनिवार को यूनियन पदाधिकारियों ने चिकित्साधिकारी को हड़ताल का नोटिस सौंपते हुए स्पष्ट किया कि आशा वर्कर्स अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगी और अपनी मांगों को लेकर पूरी ताकत के साथ रुद्रपुर गल्ला मंडी में प्रदर्शन करेंगी। यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आशाओं को न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा न देकर उनका आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने अफसोस जताया कि जिस सरकार को शोषण रोकना चाहिए, वहीं खुद शोषण कर रही है। रीता कश्यप ने मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा, खटीमा में आशा यूनियन से डीजी हेल्थ के प्रस्ताव को लागू करने का जो वादा किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.