बदायूं, जनवरी 25 -- बदायूं। हड़ताल के 40वें दिन भी मालवीय आवास पर आशा संगिनियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने में आशा कर्मियों में भारी आक्रोश दिखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि मेहनतकशों के संघर्षों की गाथाओं से ही इतिहास बना है। आने वाली नौ फरवरी का राजधानी कूच इतिहास के पन्ने में दर्ज किया जाएगा कि एक बेरहम और मेहनतकश विरोधी सरकार के दमन के खिलाफ राजधानी को महिला कामगारों ने अपने उपस्थिति से पाट दिया था। उन्होंने कहा हमारा रास्ता गांधी, भगत सिंह और आंबेड़कर का बताया हुआ सतमार्ग है, और हम अपने लिए इन्हीं महापुरुषों के दर्शन से मार्ग तलाशते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.