रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि बढ़ते प्रदूषण और केसर-ए-हिन्द की जमीन पर अवैध कब्जे के सवाल पर पूर्व विधायक ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में चेतावनी दी है। अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो 31 जनवरी को धरने पर बैठेंगे। इसे लेकर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बीएफसीएल, नानक फेरो एलॉय प्रालि, कलकत्ता कार्बाइड प्रालि, वैष्णवी इंगोट प्रालि आदि कारखानों की भी जांच कराने की मांग उठाई है। पत्र में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि प्रदूषण विभाग के अधिकारी हजारीबाग से रामगढ़ कारखानों का निरीक्षण नहीं करते हैं। बल्कि हर महीने लगभग 50 लाख रुपए की वसूली करने आते हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार की आड़ में आम जनता को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। पत्र में प्रदूषण के साथ-साथ सरकारी जमीन...