मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता । बीते करीब डेढ़ साल से गायब पूर्व डीएफओ की सकुशल बरामदगी सहरसा पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है।पुलिस ने गहराई से अनुसंधान के बाद सेवानिवृत्त वन प्रमंडल पदाधिकारी के खाते से 28 लाख से अधिक राशि उड़ाने वाले शहर के बम्फर चौक गौतमनगर मूल रूप से कहरा प्रखंड के पड़री निवासी शशिशंकर खां पिता स्व. भूपनारायण खां को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ के बाद जेल तो भेज दिया है।लेकिन गिरफ्तार शातिर की परेशानी अभी कम नहीं होने वाली है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।पुलिस को शक है कि शायद जेल भेजा गया अभियुक्त ने हीं गायब या गायब कर हत्या तो नहीं कर दिया है।पुलिस ने आरोपी पर सेवानिवृत्त डीएफओ की हत्या की नीयत से अपहरण करने, चोरी और फर्जीवाड़ा करते राशि निकासी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की ह...