दुमका, फरवरी 8 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के धावाटाड़ गांव के रैयतों ने सीओ को आवेदन देकर जमीन संबंधित प्रतिवेदन को नहीं देने की मांग की है। रैयत हरि प्रसाद राय, सहदेव राय, मुन्ना राय, पंडित राय ने बताया कि धावाटाड़ गांव के जमाबंदी नंबर आठ के दाग नंबर 49 के 4 बीघा 10 कट्ठा 3 धूर जमीन को हमारे परदादा ने हाई स्कूल निर्माण के लिए दान में दिया था, जिस पर वर्तमान में उच्च विद्यालय का भवन स्थित है। बताया कि इसी जमाबंदी के 50 नंबर प्लॉट के 5 बीघा 17 कट्ठा 7 धूर जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा बिना जानकारी के घेर लिया गया है और उसी में छात्रावास के निर्माण के लिए जमीन संबंधी प्रतिवेदन अंचल कार्यालय से मांगा गया है। जबकि प्लॉट नंबर 50 का जमीन हमारे पूर्वजों द्वारा दान में नहीं दी गई थी। आवेदन देकर रैयतों ने उक्त दाग नंबर पर किसी भी प्रकार के...